जागृत भारत अयोध्या : भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे 5 सितंबर को सुबह 9:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वे करीब दो घंटे तक राम मंदिर परिसर में रहकर रामलला के दर्शन करेंगे और मंदिर निर्माण की प्रगति को भी देखेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी कर ली है।
सुरक्षा का कड़ा पहरा
पीएम टोबगे के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। उनके साथ सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह और एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित दर्शन की व्यवस्था का जायजा लिया। निर्देश दिए गए हैं कि प्रधानमंत्री के भ्रमण के दौरान आम श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। एसएसपी ने सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय और मुस्तैदी से काम करने के आदेश दिए।
इसे भी पढ़ें : जमीन के बैनामा के नाम पर ग्रामीण से 80 हजार की ठगी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
➤ You May Also Like

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2025: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
Read Now

यूपी के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश...
Read Now

गोरखपुर: पिपराइच स्टेशन पर प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में...
Read Now

आज का राशिफल 9 नवंबर 2025 | Aaj Ka Rashifal | Daily...
Read Now

देवरिया: मोबाइल पर पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर...
Read Now




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































