Breaking News

दिल्ली के नए मुख्य सचिव बने राजीव वर्मा, 1 अक्टूबर से संभालेंगे बागडोर

Published on: September 29, 2025
rajiv-verma-appointed-as-the-new-chief-secretary-of-delhi

जागृत भारत, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मुख्य सचिव का पद अब वरिष्ठ IAS अधिकारी राजीव वर्मा संभालेंगे। गृह मंत्रालय ने रविवार को जारी आदेश में बताया कि वर्मा 1 अक्टूबर 2025 से अपने नए पद पर कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव धर्मेंद्र 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

आदेश के मुताबिक, एजीएमयूटी कैडर के 1992 बैच के अधिकारी राजीव वर्मा को चंडीगढ़ से दिल्ली ट्रांसफर किया गया है। वर्मा 29 जनवरी 2024 से चंडीगढ़ के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले, 2022-2024 तक उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के सलाहकार और अतिरिक्त सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं।

rajiv-verma-appointed-as-the-new-chief-secretary-of-delhi
 

राजीव वर्मा का प्रशासनिक अनुभव
उत्तर प्रदेश के मूल निवासी वर्मा IIT से एमटेक डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने अपने करीब 30 साल के प्रशासनिक करियर में रक्षा मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। दिल्ली सरकार में उनका अनुभव भी लंबा रहा है। 2018 से 2022 तक वे वित्त एवं राजस्व सचिव के पद पर रहे और परिवहन विभाग सहित अन्य विभागों में भी सचिव और अतिरिक्त सचिव स्तर के पदों पर कार्य किया।

एजीएमयूटी कैडर क्या है?
एजीएमयूटी (Arunachal Pradesh-Goa-Mizoram and Union Territories) कैडर में अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और सभी केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं, जिनमें दिल्ली, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आते हैं। इस कैडर के अधिकारीयों की तैनाती और ट्रांसफर गृह मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: एशिया कप 2025 फाइनल: पाकिस्तान को करारी शिकस्त, पीएम मोदी बोले – ‘खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही… भारत की जीत’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “दिल्ली के नए मुख्य सचिव बने राजीव वर्मा, 1 अक्टूबर से संभालेंगे बागडोर”

Leave a Reply