Breaking News

देवरिया से लापता युवती बेंगलुरु से बरामद, आरोपी युवक हिरासत में

Published on: September 6, 2025
Missing girl from Deoria

जागृत भारत देवरिया : एकौना थाना क्षेत्र से 30 अगस्त को लापता हुई युवती को पुलिस ने बेंगलुरु से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजहर को भी हिरासत में ले लिया है, जिसकी गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती और आरोपी अजहर की पहली मुलाकात नगर के एक कोचिंग सेंटर में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और फिर आरोपी युवती को लेकर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर महदहा गांव निवासी अजहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।


वायरल वीडियो से मिला सुराग
इस बीच, आरोपी अजहर का तमंचे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे एक जनप्रतिनिधि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद ली और दोनों को बेंगलुरु से ट्रेस कर पकड़ा।

परिजनों को सौंपी जाएगी युवती
पुलिस का कहना है कि आरोपी अजहर के पिता विदेश में नौकरी करते हैं और उनका परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है। वायरल वीडियो की फोरेंसिक और कानूनी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही युवती को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

पुलिस की सख्ती
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों या युवतियों को बहलाकर भगाने के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में दिखाई गई अवैध हथियार की भी जांच हो रही है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें :  महाराजगंज घर के दरवाजे पर युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Sanjay Nishad's bold claim

संजय निषाद का बड़ा दावा: सपा के 24 से ज्यादा सांसद संपर्क में, सत्ता में आने को तैयार

Crime Branch encounter in Delhi

दिल्ली में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़, राशिद हत्याकांड में वांछित दो नाबालिग शूटर गिरफ्तार

8 mysterious deaths in a Chhattisgarh village

छत्तीसगढ़ के गांव में 8 रहस्यमयी मौतों से सनसनी, ‘गड़े खजाने’ के अंधविश्वास में 21 लोगों की हत्या की साजिश का आरोप

BJP leader Brijbhushan Sharan Singh

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

Leave a Reply

error: Content is protected !!