लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार देर रात राजधानी लखनऊ, कानपुर और कई अन्य जिलों में बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी आई। अवध क्षेत्र में हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 30 मई तक रुक-रुक कर बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई है।
बुधवार रात 12 बजे के बाद कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और 45 मिनट के भीतर 14 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव अरब सागर और भूमध्य सागर से आने वाली नम हवाओं के कारण हुआ है।
प्री-मानसून की दस्तक और फसलों को नुकसान
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि इस बदलाव को प्री-मानसून वर्षा कहा जा सकता है। बारिश से खेतों में सतह तक पानी भर गया है, लेकिन तेज आंधी और ओलों से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
दिन में उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बादलों का आना-जाना बना रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम होकर 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
चक्रवात का असर, मानसून तेजी से बढ़ रहा
अरब सागर में बना चक्रवात मानसून को गति दे रहा है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण उमस से राहत फिलहाल नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग मौसम का असर
-
तराई और पूर्वी जिलों में बूंदाबांदी और गरज-चमक जारी है।
-
बुंदेलखंड (बांदा, झांसी) में गर्म पछुआ हवाओं से लू जैसी स्थिति बनी हुई है, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
-
बहराइच, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी में गरज के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओले भी गिरे।
मौसम विभाग का अलर्ट
-
बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर, सीतापुर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
-
पूर्वी-तराई इलाके के 39 जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है।
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 22 से 24 मई के बीच प्रदेश में पूर्वा हवाएं और बारिश का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें:– घर से निकली किशोरी लापता, सहेली पर आरोप, पुलिस कर रही जांच
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- खेल की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अध्यात्म व राशिफलकी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राजनीति की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अपराध व भ्रष्टाचार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
2 thoughts on “उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में बारिश और आंधी, 30 मई तक ऐसे ही बने रहेंगे हालात”