लखनऊ: नगर निगम लखनऊ में एक चौंकाने वाला प्रशासनिक आदेश सामने आया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह का तबादला अलीगढ़ कर दिया गया है। साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर ज्वॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में सख्त लहजे में कहा गया है कि यदि उन्होंने समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया, तो इसे आदेश की अवहेलना मानते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अशोक सिंह की जगह अब विनय कुमार राय को लखनऊ नगर निगम का नया मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें: Lucknow News: बैंकॉक से 15 करोड़ की ड्रग्स लेकर लखनऊ पहुंचे दो तस्कर, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
गौरतलब है कि अशोक सिंह पहले भी लखनऊ में इसी पद पर तैनात रह चुके हैं। वर्ष 2023 में उनका तबादला अलीगढ़ कर दिया गया था, लेकिन कुछ समय बाद वह दोबारा लखनऊ लौट आए थे। अब एक बार फिर उन्हें अलीगढ़ भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, नए नगर आयुक्त के साथ मतभेद और राजस्व वसूली से जुड़े मामलों को लेकर कोर्ट में लंबित मुकदमों के चलते यह तबादला किया गया है। बताया जा रहा है कि राजस्व विवादों के कारण नगर निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा था।
प्रशासनिक आदेश
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश: जांच के लिए बनी हाई-लेवल कमेटी, 3 महीने में देगी रिपोर्ट
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- खेल की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अध्यात्म व राशिफलकी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राजनीति की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अपराध व भ्रष्टाचार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें