Breaking News

आज का राशिफल 1 अगस्त 2025: सभी 12 राशियों का जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Jagrut Bharat
|
Today's Horoscope 1 August 2025

1 अगस्त 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं आपके लिए खास ज्योतिषीय भविष्यवाणी। जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा — नौकरी, व्यापार, प्रेम, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में क्या ला सकता है बदलाव।

मेष राशि (Aries)
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तताओं से भरा हो सकता है, लेकिन परिणाम सुखद होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत हो सकती है। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।
शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 5
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।


वृषभ राशि (Taurus)
(ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। निवेश के लिए समय उपयुक्त है। पुराने रुके कार्यों में गति आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 2
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।


मिथुन राशि (Gemini)
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों के लिए दिन अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। ध्यान दें कि जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें।
शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 7
उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।


कर्क राशि (Cancer)
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सावधानी से बिताने की आवश्यकता है। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। परिजनों से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: सफेद
लकी नंबर: 9
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।


सिंह राशि (Leo)
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। किसी नए अवसर की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
शुभ रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 1
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।


कन्या राशि (Virgo)
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन मिलाजुला रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा लेकिन धैर्य रखना होगा। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला
लकी नंबर: 4
उपाय: छोटी कन्याओं को मिठाई बांटे।


तुला राशि (Libra)
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कला, लेखन, संगीत से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है।
शुभ रंग: फिरोज़ी
लकी नंबर: 6
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।


वृश्चिक राशि (Scorpio)
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार या संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: लाल
लकी नंबर: 8
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।


धनु राशि (Sagittarius)
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
भाग्य का पूरा साथ मिल रहा है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। पढ़ाई या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 3
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।


मकर राशि (Capricorn)
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
शुभ रंग: स्लेटी
लकी नंबर: 6
उपाय: शिव मंदिर में तांबे का लोटा अर्पित करें।


कुंभ राशि (Aquarius)
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन दिन के दूसरे भाग में राहत मिलेगी। ध्यान और संयम से काम लें। फिजूलखर्ची से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 0
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।


मीन राशि (Pisces)
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। छोटी यात्राओं से लाभ होगा।
शुभ रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 2
उपाय: जल में गुलाबजल मिलाकर स्नान करें।

इन ख़बरों को भी अवश्य पढ़े :

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment