IPL 2025 के 66वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से शिकस्त दी। हालांकि जीत के बावजूद दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी और 15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर रही। इस हार के चलते पंजाब किंग्स की टॉप-2 में फिनिश करने की उम्मीदों को झटका लगा।
मैच का हाल
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत साधारण रही।
-
प्रभसिमरन सिंह ने 28 रन बनाए।
-
प्रियांश आर्य सिर्फ 6 रन ही बना सके।
-
जोश इंग्लिस ने 32 रन और
-
नेहाल वढेरा ने 16 रन जोड़े।
-
कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 53 रन बनाए।
-
मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोके।
दिल्ली की ओर से
-
मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट,
-
विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।
-
समीर रिज़वी ने 58 रन की शानदार पारी खेली।
-
करुण नायर ने 44 रन,
-
केएल राहुल ने 35 रन और
-
फाफ डु प्लेसिस ने 22 रन बनाए।
पंजाब की तरफ से
-
हरप्रीत बरार को 2 विकेट,
-
जबकि मार्को जानसेन और प्रवीण दुबे को 1-1 विकेट मिला।
प्लेइंग इलेवन:
पंजाब किंग्स (PBKS):
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार
दिल्ली कैपिटल्स (DC):
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: केएल राहुल
ये भी पढ़ें:– जांगड़ा के बयान को लेकर विपक्ष हमलावर, भाजपा पर नारी विरोधी मानसिकता का आरोप
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- खेल की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अध्यात्म व राशिफलकी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राजनीति की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अपराध व भ्रष्टाचार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
1 thought on “PBKS vs DC IPL 2025: दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, फिर भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर”