छत्तीसगढ़ से सटे झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मनीष यादव मारा गया, जबकि 10 लाख के इनामी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के दौरान दो ऑटोमेटिक राइफल भी बरामद की गई हैं।
जंगल में चला सर्च ऑपरेशन
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को लातेहार के महुआडार थाना क्षेत्र के क्ररमखाड़ और दोना के बीच बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें मुठभेड़ हुई।
40 मामलों में वांछित था मनीष यादव
मारा गया नक्सली मनीष यादव लातेहार जोनल क्षेत्र में आतंक का दूसरा नाम बन चुका था। उसके खिलाफ 14 जवानों की हत्या समेत 40 से अधिक नक्सली घटनाओं में केस दर्ज थे। वह बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना अंतर्गत चक्रबंधा गांव का रहने वाला था।
बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है मनीष
-
2013 में अमवाटीकर जंगल (बरवाडीह, लातेहार) में CRPF और पुलिस पर हमले में 10 जवान शहीद, 15 घायल हुए थे। एक मृत जवान के शरीर में नक्सलियों ने IED बम भी प्लांट किया था।
-
2019 में लुकईया मोड़, चंदवा थाना क्षेत्र में PCR वैन पर हमला कर 4 गृहरक्षकों की हत्या, पुलिस की राइफलें और कारतूस लूटे।
-
2017 में नेतरहाट में एक ग्रामीण सुबिराम मुंडा की गोली मारकर हत्या।
-
2018 में IED ब्लास्ट में 6 पुलिसकर्मी शहीद (भंडरिया थाना क्षेत्र)।
-
2019 में ट्रैक्टर, ट्रक और बाइक जलाए (बारेसाढ़ बस स्टैंड)।
-
2022-2024 के बीच निर्माण स्थलों, पुल प्रोजेक्ट्स, BSN टॉवर, मशीनरी, मजदूरों पर हमले, दर्जनों वाहनों में आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया।
कुंदन खेरवार की गिरफ्तारी
मुठभेड़ के दौरान ही पुलिस ने 10 लाख के इनामी कुंदन खेरवार को जीवित पकड़ने में सफलता पाई। कुंदन भी मनीष यादव के साथ मिलकर कई बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है।
ये भी पढ़ें:– पंचकूला सामूहिक आत्महत्या मामला: एक ही परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर दी जान, आर्थिक तंगी बताई वजह
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- खेल की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अध्यात्म व राशिफलकी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राजनीति की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अपराध व भ्रष्टाचार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
1 thought on “Naxal Commander Manish Yadav Encounter: झारखंड में मुठभेड़ में ढेर हुआ 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर, 10 लाख का इनामी कुंदन खेरवार गिरफ्तार”