पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाए। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि वे पहले अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं लगाते। उन्होंने प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर तंज कसते हुए कहा कि वे ऐसे बात कर रहे हैं, जैसे हर महिला के पति हों।
गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में थे, जहां उन्होंने करीब 32 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान, ममता सरकार के भ्रष्टाचार और केंद्र सरकार की नीतियों पर चर्चा की। उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा, कोलकाता रेप केस और शिक्षक भर्ती घोटाले का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
इसके जवाब में, ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री के आरोपों का पलटवार किया। हालांकि, उनकी टिप्पणी को प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ माना जा रहा है और इसे लेकर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है।
ये भी पढ़ें:– दिल्ली जल संकट: संगम विहार और देवली की महिलाओं का जल बोर्ड कार्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- खेल की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अध्यात्म व राशिफलकी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राजनीति की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अपराध व भ्रष्टाचार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें