कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद दो इंजीनियरों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर प्रकरण में आरोपी महिला डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने सोमवार को एडीजी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी, दिल्ली और हरियाणा में लगातार दबिश दे रही थी।
मामला 13 मार्च को शुरू हुआ था, जब पनकी पावर प्लांट में तैनात इंजीनियर विनीत दुबे का हेयर ट्रांसप्लांट डॉक्टर अनुष्का तिवारी द्वारा किया गया था। इलाज के दो दिन बाद यानी 15 मार्च को विनीत की मौत हो गई। इसके कुछ ही समय बाद फर्रुखाबाद के इंजीनियर मयंक की मौत की खबर भी आई, जिसका हेयर ट्रांसप्लांट भी कथित तौर पर उसी डॉक्टर से जुड़ा था।
ये भी पढ़ें:– उन्नाव में तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर, तीन की मौत, एक घायल
विनीत की पत्नी जया दुबे की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इसके जवाब में डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने अग्रिम जमानत याचिका में दावा किया कि उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट नहीं किया था। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बर्रा स्थित साईं चैरिटेबल हॉस्पिटल में डॉ. मनीष कुमार द्वारा की गई थी। उनका दावा था कि उन्होंने सिर्फ बाद में मरीजों को दवाएं दी थीं।
इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब सभी की नजरें कोर्ट और जांच एजेंसियों की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें:– फिरोजाबाद: जमीन विवाद में पूर्व प्रधान और बेटे की बेरहमी से हत्या, गांव में तनाव
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- खेल की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अध्यात्म व राशिफलकी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राजनीति की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अपराध व भ्रष्टाचार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें