बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले के थाना चोला क्षेत्र के कौराली गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके पिता को दबंगों ने सरेआम पीट दिया। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गांव का एक युवक किशोरी को लगातार परेशान कर रहा था। लड़की ने यह बात अपने पिता को बताई, जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक से विरोध जताया। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपी पक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी के पिता पर हमला कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित को लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा गया।
परिवार की ओर से मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।
इस घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा, “योगीराज में बहन-बेटियों की रक्षा करना अब खतरे से खाली नहीं। बुलंदशहर में बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर उसके पिता को बर्बरता से पीटा गया, और वीडियो भी सामने आया है। न महिलाएं सुरक्षित हैं और न उनके रक्षक।”
विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश में कानून का डर खत्म होता जा रहा है और अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें:–
1 thought on “बुलंदशहर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा पिता को महंगा, दबंगों ने की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात”