उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के चौरा गांव के पास माइल स्टोन 59.70 पर एक एम्बुलेंस ने तेज रफ्तार में चलते हुए आगे जा रही पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे का पूरा विवरण
एंबुलेंस हरियाणा के फिरोजपुर जिले से बिहार के समस्तीपुर जा रही थी। फिरोजपुर निवासी अशोक शर्मा का निधन हो गया था और उनके शव को लेकर परिजन पैतृक गांव समस्तीपुर के लिए रवाना हुए थे। एम्बुलेंस में उनके बेटे राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा (26), रिश्तेदार रवि शर्मा (28), फुलो शर्मा (45), और गांव के अन्य लोग सवार थे। वाहन हरियाणा के आबिद (28) चला रहे थे और उनके साथ सरफराज (30) भी मौजूद थे।
जैसे ही एम्बुलेंस चौरा गांव के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में सामने चल रही पिकअप से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में राजकुमार शर्मा, रवि शर्मा, फुलो शर्मा, आबिद और सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शंभू राय (46) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल का इलाज
गंभीर रूप से घायल शंभू राय को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया, फिर हालत नाजुक होने पर उन्हें एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
मृतकों की पहचान:
-
राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा, पुत्र अशोक शर्मा – राम भद्रपुर, थाना कल्याणपुर, समस्तीपुर, बिहार
-
रवि शर्मा, पुत्र बलराम – राम भद्रपुर, थाना कल्याणपुर, समस्तीपुर, बिहार
-
फुलो शर्मा, पुत्री स्व. रामप्रसाद शर्मा – रवि टोला, थाना हथौड़ी, समस्तीपुर, बिहार
-
आबिद, पुत्र हामिद – फिरोजपुर, थाना व जिला नूंह, हरियाणा
-
सरफराज – निवासी नालहर, जिला नूंह, हरियाणा
घायल व्यक्ति:
-
शंभू राय, पुत्र योगेश्वर राय – पुर्नाही, थाना वारिसनगर, समस्तीपुर, बिहार
प्रशासनिक कार्रवाई
हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी संजय कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, यूपीडा की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना की वजह एम्बुलेंस की तेज रफ्तार और चालक को आई झपकी मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश: जांच के लिए बनी हाई-लेवल कमेटी, 3 महीने में देगी रिपोर्ट
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- खेल की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अध्यात्म व राशिफलकी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राजनीति की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अपराध व भ्रष्टाचार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें