लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बीमारू राज्य की छवि को पीछे छोड़ अब एक विकसित और योगदानकारी प्रदेश के रूप में पहचान बना ली है। इसी दिशा में रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए योगी सरकार ने पुलिस विभाग में 60,244 सिपाही पदों पर सीधी भर्ती पूरी कर ली है। इन सफल उम्मीदवारों को अब नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे, जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं लखनऊ में मौजूद रहेंगे।
पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया बनी युवाओं की पहचान
पिछले आठ वर्षों में यूपी सरकार ने भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए लाखों युवाओं को सम्मानजनक रोजगार मुहैया कराया है। पहले जहां भर्ती प्रक्रिया अनिश्चितता, भ्रष्टाचार और कोर्ट केसों में उलझी रहती थी, वहीं अब युवाओं में आत्मविश्वास और सरकारी नौकरियों को लेकर भरोसा बढ़ा है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार जल्द लाएगी नई आबकारी नीति, पारदर्शिता और सामाजिक सुरक्षा पर ज़ोर
भर्ती प्रक्रिया की खास बातें
इस बार की भर्ती में सबसे अहम बात यह रही कि 60,244 पदों में से 12,048 पद महिलाओं को दिए गए हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी महिला नियुक्ति मानी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
8 वर्षों में 8.5 लाख सरकारी नौकरियां
योगी सरकार के शासन में बीते 8 वर्षों में करीब 8.5 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इस दौरान पुलिस भर्ती परीक्षाओं को निष्पक्ष, सुरक्षित और विवादरहित बनाने के लिए प्रदेश के 67 जिलों में 1,174 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। यह भर्ती प्रक्रिया न केवल युवाओं के लिए आशा की किरण बनी, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी बड़ा कदम साबित हुई।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस का ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ आज, यूपी में मिशन 2029 की तैयारी तेज
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- खेल की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अध्यात्म व राशिफलकी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राजनीति की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अपराध व भ्रष्टाचार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
5 thoughts on “यूपी में रोजगार का उत्सव: सीएम बोले- 8 साल में 8.5 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी”