खुखुंदू (देवरिया)। मझगावां गांव में बुधवार को जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक भाई ने खेत में मेड़ बांधने से रोकने पर दूसरे भाई पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति की पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया, जो उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मझगावां निवासी रामाश्रय चौरसिया ने आरोप लगाया कि उनका भाई रामाशीष चौरसिया विवादित खेत में जबरन मेड़ बांध रहा था। विरोध करने पर रामाशीष ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर उसने फावड़े के बट से रामाश्रय पर वार कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिर पड़े।
शोर सुनकर बचाव के लिए दौड़ी रामाश्रय की पत्नी मालती देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:– IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया, प्लेऑफ में पक्की की जगह
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- खेल की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अध्यात्म व राशिफलकी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राजनीति की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अपराध व भ्रष्टाचार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
1 thought on “खेत में मेड़ बांधने को लेकर भाइयों में विवाद, एक घायल, पत्नी से भी की मारपीट”