लखनऊ: “दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है” – यह कथन 2024 के लोकसभा चुनावों में पूरी तरह से सटीक साबित हुआ। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटें कम होने के कारण केंद्र में सहयोगी दलों की मदद से सरकार बनानी पड़ी। ऐसे में अब सभी प्रमुख राजनीतिक दल यूपी को साधने में जुटे हैं।
इसी रणनीति के तहत कांग्रेस पार्टी आज “भागीदारी न्याय सम्मेलन” का आयोजन कर रही है। यह सम्मेलन दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जिसमें ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद तनुज पुनिया समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
सम्मेलन में कांग्रेस के सदस्यता अभियान, जातीय जनगणना, आर्थिक सर्वेक्षण, और ग्राम चौपालों में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही, ओबीसी वर्ग की विभिन्न जातियों के साथ संवाद, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों से सीधा संवाद, और बेरोजगारी जैसे विषयों को ज़ोर-शोर से उठाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: UP News: जौनपुर में लूटकांड: कर्मचारी संघ अध्यक्ष से पिस्टल की नोक पर 4.5 लाख की लूट
युवाओं पर कांग्रेस की खास नज़र
कांग्रेस इस सम्मेलन के ज़रिए युवाओं को अपनी रीति-नीति से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए पार्टी 14 जून से 14 जुलाई तक “भागीदारी न्याय पदयात्रा” निकालेगी। इस पदयात्रा में प्रदेश और देश के कई बड़े कांग्रेस नेता भाग लेंगे।
यह सम्मेलन कांग्रेस की यूपी में सक्रियता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार जल्द लाएगी नई आबकारी नीति, पारदर्शिता और सामाजिक सुरक्षा पर ज़ोर
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- खेल की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अध्यात्म व राशिफलकी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राजनीति की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अपराध व भ्रष्टाचार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
1 thought on “कांग्रेस का ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ आज, यूपी में मिशन 2029 की तैयारी तेज”