फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को फर्रुखाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के संस्थापक सदस्य और कन्नौज से तीन बार सांसद रहे छोटे सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। छोटे सिंह यादव का शुक्रवार को लखनऊ के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
अखिलेश यादव ने कहा, “आज छोटे सिंह यादव हमारे बीच नहीं रहे। उनका नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से दशकों पुराना संबंध था और वह हमारे परिवार जैसे थे। उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुई है।”
ये भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: एम्बुलेंस ने मारी पिकअप को टक्कर, 5 की मौत, 1 गंभीर घायल
इस दौरान अखिलेश यादव ने अहमदाबाद विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना में हमने न केवल यात्रियों और क्रू को खोया, बल्कि कई डॉक्टर और उनके परिवार भी इस हादसे का शिकार हो गए। यह बेहद दुखद और चिंताजनक है।”
अखिलेश ने आगे कहा कि अब लोग हवाई यात्रा को लेकर डरे हुए हैं। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, किसानों की दुश्वारियां, बिजली संकट, बेरोजगारी और आरक्षण जैसे मुद्दे लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इन सभी जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
ये भी पढ़ें: UP News : कासगंज में प्रेम प्रसंग से जुड़ी दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमी की मां की हत्या, बहन घायल
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- खेल की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अध्यात्म व राशिफलकी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राजनीति की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अपराध व भ्रष्टाचार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें