जागृत भारत | अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर हादसे का शिकार हो गई। टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद विमान क्रैश हो गया, जिसमें 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में राजस्थान के बाड़मेर जिले की बालोतरा तहसील के अराबा गांव की नवविवाहिता खुशबू राजपुरोहित भी सवार थीं। वह अपने पति से मिलने पहली बार लंदन जा रही थीं।
जनवरी में हुई थी शादी, लंदन जा रही थीं पति से मिलने
खुशबू की शादी इसी साल 18 जनवरी को जोधपुर जिले के लूणी खाराबेरा गांव के निवासी डॉक्टर विपुल से हुई थी, जो लंदन में प्रैक्टिस करते हैं। शादी के बाद विपुल लंदन लौट गए थे और खुशबू कुछ समय पीहर और ससुराल में रही। कई महीनों बाद वह पति के पास लंदन जाने के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
एयरपोर्ट पर भावुक विदाई, फिर काल बन गई उड़ान
रवाना होने से पहले पिता मदन सिंह राजपुरोहित ने बेटी को एयरपोर्ट तक छोड़ा और एक फोटो ली, जिसमें खुशबू परिवार से लिपटकर रोती दिख रही थी। पिता ने वही तस्वीर वॉट्सऐप पर स्टेटस में लगाई और लिखा – “आशीर्वाद खुशबू बेटा, गोइंग टू लंदन।” बेटी को विदा करने के बाद जैसे ही वे गांव के लिए निकले, तभी विमान हादसे की खबर ने परिवार को तोड़ कर रख दिया।
परिवार में मातम, गांव में शोक की लहर
खुशबू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। उससे छोटी दो बहनें और एक भाई है। पिता मदन सिंह गांव में मिठाई की दुकान चलाते हैं और खेती भी करते हैं। बेटी की मौत की खबर ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में हर कोई स्तब्ध है, और खुशबू की इस असमय विदाई ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।
यह हादसा न केवल एक पिता की दुनिया उजाड़ गया, बल्कि एक नवविवाहिता के नए जीवन की शुरुआत को भी हमेशा के लिए अधूरा छोड़ गया।
ये भी पढ़ें: IRDAI की उदासीनता के चलते बीमा कंपनियों द्वारा पॉलिसीधारकों का शोषण
- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- खेल की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अध्यात्म व राशिफलकी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- राजनीति की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- अपराध व भ्रष्टाचार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
2 thoughts on “अहमदाबाद विमान हादसे में नवविवाहिता खुशबू की मौत, लंदन जा रही थी पति से मिलने”